Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रेस क्लब अम्बेडकर नगर का चुनाव पूर्णरूपेण असंवैधानिक और मनमानी पूर्ण, शुल्क वसूली को लेकर गंभीर आरोप

 


*प्रेस क्लब अम्बेडकर नगर का चुनाव पूर्णरूपेण असंवैधानिक और मनमानी पूर्ण*

 *महिला संपादक ने लगाए गंभीर आरोप*

अम्बेडकर नगर।प्रेस क्लब अम्बेडकर नगर की चुनावी प्रक्रिया विवादों के घेरे में आ गई है। इस पूरी प्रक्रिया को पूर्णरूपेण असंवैधानिक और मनमानी पूर्ण बताते हुए भारी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। सबसे गंभीर मामला एक महिला संपादक के साथ आया है, जिनसे सदस्यता शुल्क लेने के सात वर्ष बाद भी उन्हें प्रेस क्लब से नहीं जोड़ा गया।सदस्यता सूची में भारी धांधली और अवैध वसूली का आरोप प्राप्त विवरण के अनुसार, 'निराला साहित्य' हिंदी साप्ताहिक (अम्बेडकर नगर) की महिला संपादक से सदस्यता शुल्क के नाम पर ₹500 जमा कराए गए थे। इसके बावजूद सात साल बीत जाने के बाद भी आज तक सदस्यता सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया।धांधली यहीं नहीं रुकी, इसी समाचार पत्र के जिला संवाददाता, जो कि एक मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं, उनका नाम भी सूची में शामिल नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रेस क्लब से पहले से जुड़े एक अन्य प्रतिनिधि का नाम भी सूची से दुर्भावनापूर्ण तरीके से हटा दिया गया है।आरोप है कि प्रेस क्लब अम्बेडकर नगर द्वारा सदस्यता सूची को लेकर भारी अनियमितता बरती गई है। इसके साथ ही सदस्यता शुल्क और चुनाव शुल्क के नाम पर पत्रकारों से बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की गई है। वित्तीय पारदर्शिता का आलम यह है कि इस वसूली को लेकर प्रेस क्लब के किसी भी पदाधिकारी या जिम्मेदार सदस्य के पास कोई जवाब नहीं है।
*कानूनी कार्रवाई और शिकायत की चेतावनी*
प्रेस क्लब अम्बेडकर नगर के इस चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर पूरी तरह से मनमानी और असंवैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। प्रेस क्लब के इस तानाशाही और मनमाने रवैये को लेकर 'निराला साहित्य' हिंदी साप्ताहिक की महिला संपादक ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस पूरी चुनावी धांधली और वित्तीय अनियमितता के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत करने और कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी है।इस मामले के सामने आने के बाद से जिले के पत्रकारों में रोष है और प्रेस क्लब के चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


Post a Comment

0 Comments