Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम को लेकर अधिकारियों व विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं साथ के पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

 

*आगामी मुहर्रम पर विद्युत, पेयजल, समुचित सफाई तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाय -डीएम*

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम को लेकर अधिकारियों व विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं साथ के पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न*

अम्बेडकरनगर। 12 जून, 2026  जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी मुहर्रम के अवसर पर नियमित विद्युत आपूर्ति शुद्ध पेयजल, समुचित सफाई तथा सुरक्षा की व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि हमें मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज लोहिया भवन में विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं के साथ मुहर्रम पर शांति व्यवस्था सम्बन्धी पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। 

जिलाधिकारी ने कहा कि यद्यपि अम्बेडकर नगर जनपद में सभी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होते हैं, लेकिन सावधानी बरतनें की आवश्यकता है।  अफवाहों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि आज इस बैठक में जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, प्रशासनिक व सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे उसे प्राथमिकता पर लेते हुए समय से पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों को समुचित सफाई व पेयजल की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग तथा नगर पालिका आपसी समन्वय से खराब सड़कों को समय ठीक करायें, जिससे जुलूस आदि के निकलने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियन्ता को नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी को आपसी समन्वय बनाते हुए जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए ।

जिलाधिकारी ने संबंधित नगर पालिका / नगर पंचायतों के अधिकारियों को नगर में समुचित सफाई तथा पेयजल व्यवस्था नगर पालिका द्वारा समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।  

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने कहा कि मुहर्रम को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध किए गए हैं। 

इस अवसर पर एडीएम न्यायिक श्री रंजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री हरेंद्र कुमार, समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न धर्मों के धर्म गुरु उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments