बसखारी एवं टांडा में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की हुई बैठक
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। 07 मई 2026 को बसखारी ब्लॉक एवं टांडा ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (Block Level Bankers Committee – BLBC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan – ACP) 2026-27 के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा वर्ष 2025-26 की एसीपी प्रगति की समीक्षा की गई। स्वयं सहायता समूहों (SHG) के खाते खोलने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ-साथ विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY), एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), नंदिनी योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि उत्पादन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi), स्वयं सहायता समूहों हेतु कैश क्रेडिट लिमिट (CCL), पीएम सूर्यघर योजना तथा बैंक खाता खोलने की प्रगति शामिल रही।
बैठक में रिकवरी प्रमाण पत्र (RC) के मिलान तथा राजस्व विभाग एवं बैंकों के मध्य बेहतर समन्वय पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुसार किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को ऋण से वंचित न रखा जाए। स्वयं सहायता समूहों के खातों को समयबद्ध रूप से खोलने हेतु खंड विकास अधिकारी द्वारा विशेष अनुरोध किया गया, ताकि संतृप्ति अभियान शासन की मंशा के अनुरूप सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कमलेश भास्कर, डीडीएम नाबार्ड, खंड विकास अधिकारी बसखारी श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, एडीओ बसखारी, आरसेटी से श्री शिवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments