Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले “शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण” कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

 

*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले “शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण” कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण*

निराला साहित्य संवाद,

अम्बेडकरनगर। 04 मई 2026 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दिनांक 05 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले “शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण” कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

       इस अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षामित्रों के योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करना है।

Post a Comment

0 Comments