Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रकाश इंटर कॉलेज मरौचा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई

 

*प्रकाश इंटर कॉलेज मरौचा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई*

शुक्ल बाजार । अंबेडकर नगर, प्रकाश इंटर कॉलेज मरौचा में भारत रत्न, शोषितों,दलितों,पिछड़ों के मसीहा, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 में जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बाबा साहब के जयंती समारोह में विद्यालय के संस्थापक राम निहाल मौर्य ने डॉ.अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय में सभी छात्र-छात्राएं,अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद मौर्य, कमलेश कुमार मौर्य, इंद्रजीत,अश्वनी यादव, इंद्रेश कुमार, मो.जावेद,अनिल कुमार,जगदंबा प्रसाद, अमित कुमार, सूरज कुमार,राकेश कुमार,रविंद्र प्रताप यादव, राम जियावन, अनीता वर्मा, सीमा, सकीना खातून,शिखा सिंह, नीलम, सीमा देवी,शिवांगी,ज्योति,ऊषा सहित विद्यालय के शिक्षक/कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक हरिओम ने किया। प्रधानाचार्य रमेश मौर्य ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने जीवन भर जाति प्रथा और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने शोषितों, दलितों को अपना हक दिलाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी।शिक्षित बनो, संघर्ष करो। बाबा साहब का नारा था। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक महोदय ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए बाबा साहब के संघर्षों को याद किया।वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान दास मौर्य महिला पी.जी.कालेज शुक्ल बाजार एवं प्रकाश शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान मरौचा में भी डॉ. बी.आर. अंबेडकर साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

Post a Comment

0 Comments