Hot Posts

6/recent/ticker-posts

निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन


 *निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन*

अम्बेडकरनगर। 10 अप्रैल, 2026 अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत आज दिनांक 10 अप्रैल, 2026 को जनपद अम्बेडकरनगर की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों—277 कटेहरी, 278 टांडा, 279 आलापुर, 280 जलालपुर एवं 281 अकबरपुर की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अंतिम मतदाता सूची विधानसभावार दो–दो प्रतियों (एक हार्ड कॉपी एवं एक सॉफ्ट कॉपी) में उपलब्ध कराई गई। यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में संपन्न कराई गई। अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियां दिनांक 10 अप्रैल 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय/संबंधित तहसील कार्यालयों/जनपद के समस्त पदाभिहित स्थलों पर जनसामान्य के अवलोकन हेतु निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

        विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारूप प्रकाशन के उपरांत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में नागरिकों द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई। इस दौरान प्राप्त प्रपत्रों में फार्म-6 (नवीन मतदाता पंजीकरण), फार्म-6 (18-19 आयु वर्ग), फार्म-7 (नाम विलोपन) एवं फार्म-8 (संशोधन) के माध्यम से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध निस्तारण किया गया। 

       उक्त विशेष प्रांगण पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 56192 मतदाताओं का नाम 2003 की मतदाता सूची से नाम में मैप होने के कारण एवं 284156 मतदाताओं के नाम में तार्किक विसंगति होने के उक्त मतदाताओं को संबंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस जारी किया गया। दिनांक 6 जनवरी 2026 से 27 मार्च 2026 तक कुल 5 ईआरओ एवं 146 एईआरओ द्वारा उक्त मतदाताओं को जारी नोटिस की नियमानुसार सुनवाई कर उसका निस्तारण किया गया। 

      अंतिम प्रकाशन के अनुसार जनपद में कुल 16,85,553 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 9,08,270 पुरुष, 7,77,275 महिला एवं 08 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। मतदाता सूची में लिंगानुपात 856 तथा निर्वाचक जनसंख्या अनुपात (EP Ratio) 57.58 दर्ज किया गया है। 18-19 आयु वर्ग के कुल 22,411 युवा मतदाता सूची में शामिल हैं, जो कुल मतदाताओं का 1.33 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त जनपद में कुल 15,603 दिव्यांग मतदाता भी पंजीकृत हैं।

       विधानसभा वार आंकड़ों के अनुसार कटेहरी में 3,63,801, टांडा में 3,14,117, आलापुर में 3,21,472, जलालपुर में 3,81,407 तथा अकबरपुर में 3,04,756 मतदाता पंजीकृत हैं। पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए तथा पात्र नागरिकों के नाम जोड़े गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिनका नाम छूटा है, वे फॉर्म 6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments