Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 138 जोड़ो का सामूहिक विवाह सकुशल हुआ संपन्न


 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत  138 जोड़ो का सामूहिक विवाह सकुशल हुआ संपन्न

अम्बेडकर नगर। 13 मार्च 2026 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद अंबेडकरनगर में प्रस्तावित 140 जोड़ो के सापेक्ष 138 जोड़ो का सामूहिक विवाह सकुशल संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्री श्याम सुंदर वर्मा जी , विशिष्ट अतिथि  मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक श्री त्रिवेणी राम जी,  पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,  परियोजना निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री आलोक दत्त उपाध्याय, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी , जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं संबंधित ब्लॉक/नगर निकाय/नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में सभी नवविवाहित दम्पत्तियों को सरकार द्वारा निर्धारित सहायता एवं उपहार सामग्री प्रदान की गई तथा उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित रहे और नवदम्पत्तियों को शुभाशीष प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments