Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने किया पैदल गश्त

 

ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने किया पैदल गश्त




श्याम चन्दर मौर्य निराला साहित्य संवाद 

अम्बेडकरनगर ।20 मार्च 2026।

ईद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक  अभिजित आर शंकर द्वारा टांडा नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं भाईचारे बनाए रखने की अपील की।

       पैदल गश्त के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को ईद पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा पर्व को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त ईदगाहों, मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख स्थलों पर आज पैदल गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ पर्व को मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

Post a Comment

0 Comments