एलपीजी उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश”*
*“हर उपभोक्ता तक बिना विलंब गैस सिलेंडर पहुंचे—जिलाधिकारी”*
*“एलपीजी आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, केवाईसी भी अनिवार्य—जिलाधिकारी”*
*“घर बैठे मोबाइल ऐप से करें एलपीजी केवाईसी—जिला पूर्ति अधिकारी”*
*“एलपीजी केवाईसी अब आसान, ऐप के जरिए तुरंत करें प्रक्रिया पूर्ण—जिला पूर्ति अधिकारी”*
श्याम चन्दर मौर्य निराला साहित्य संवाद
अम्बेडकरनगर, 20 मार्च 2026।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनपद के एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारु एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, ऑयल कंपनियों—BPCL, HPCL एवं IOCL के प्रतिनिधि, समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं एलपीजी वितरक उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को न्यूनतम समय में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वाहनों एवं मानव संसाधनों की व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी उपभोक्ता को असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक एलपीजी गैस कनेक्शन धारक को अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी कराना अनिवार्य है इसके लिए उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी नॉन-केवाईसी एलपीजी उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से उनका केवाईसी पूर्ण कराया जाए। इसमें कोटेदारों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन की केवाईसी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त एलपीजी उपभोक्ताओं को अवगत कराया कि अब वे घर बैठे ही अपने गैस कनेक्शन का केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता अपने एंड्रॉयड मोबाइल के Play Store से भारत गैस के उपभोक्ता Hello Bharat App (लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgt.bharatgas ), इंडियन गैस के उपभोक्ता IndianOil ONE App (लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=cx.indianoil.in ), एचपी गैस के उपभोक्ता HP PAY App (लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.drivetrackplusrefuel ) तथा AadhaarFaceRD App (लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.facerd ) डाउनलोड कर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। इस सुविधा से उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुलभ हो सकेगी।



0 Comments