खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करायें जाने के उद्देश्य से की गई कार्यवाही
आगामी होली पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर आज दिनांक 01.03.2026 को जनपद में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर विभिन्न प्रकार की मिठाई, खोया एवं दूध केे कुल 07 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया। निरीक्षण के दौरान सुभाष स्वीट हाउस कटका बाजार जलालपुर के प्रतिष्ठान पर अस्वस्थकर स्थिति में विक्रयार्थ भण्डारित लगभग 35 किग्रा0 छेना रसगुल्ला को जन स्वाथ्य के दृष्टिगत नमूना संग्रहण के उपरान्त मौके पर विनष्ट कराया गया जिसका अनुमानित मूल्य रू0 5600/- है।
संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-
1. कृषक डेयरी एण्ड मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट चनकी सम्मनपुर से खोया।
2. राजेश कुमार पुत्र हरिराम सिकन्दरपुर बाजार से खोया।
3. न्यू चक्रवर्ती स्वीट हाउस रफीगंज से दूध।
4. न्यू चक्रवर्ती स्वीट हाउस रफीगंज से खोया।
5. चक्रवर्ती स्वीट हाउस सेमरा चैराहा कटका से खोया।
6. सुभाष स्वीट हाउस कटका बाजार से छेना रसगुल्ला।
7. मद्धेशिया स्वीट हाउस मालीपुर से बर्फी।
उपरोक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार राय, चन्द्र प्रकाश यादव, मो0 नसीम खान, एवं ओम प्रकाश सम्मिलित रहेें।

0 Comments