Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुरानी रंजिश में युवक की गयी थी हत्या, हंसवर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा

 पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, हंसवर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा

श्याम चन्दर मौर्य निराला साहित्य संवाद 


अम्बेडकरनगर।हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को थाना हंसवर पुलिस ने गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में थाना हंसवर के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त रामपाल पुत्र बनवारी राजभर निवासी पृथ्वीपुर, थाना हंसवर को 13 मार्च 2026 को रात्रि लगभग 9:50 बजे टांडा–हंसवर मार्ग स्थित रामपुर बेनीपुर स्थलवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार थाना हंसवर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत यह मामला पंजीकृत है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 11 मार्च 2026 को वह मृतक बहादुर पुत्र स्वर्गीय विदेशी राजभर के ट्यूबवेल पर बैठकर शराब और बीड़ी का सेवन कर रहा था। इसी दौरान बहादुर वहां पहुंच गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। पुराने विवाद और अपमान की बात को लेकर आरोपी आक्रोशित हो गया और पास में पड़े लकड़ी के डंडे से बहादुर के सिर व शरीर पर कई वार कर दिए तथा गमछे से उसका गला कस दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा तथा खून से सनी अपनी टी-शर्ट पास की झाड़ियों में छिपा दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और खून से सनी टी-शर्ट बरामद कर ली है।

पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास गौतम, उपनिरीक्षक रवि यादव, कांस्टेबल राजा यादव, योगेश कुमार तथा कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments