*शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बसखारी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष बसखारी श्री सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में उ.नि.सुनील दत्त मय हमराही पुलिस बल द्वारा थाना बसखारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त लक्ष्मी प्रसाद निषाद पुत्र फूलराज निषाद निवासी ग्राम मरहरा मंझरिया थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र लगभग 23 वर्ष को 14 मार्च 2026 को समय लगभग 09:40 बजे मुखबिर की सूचना पर रामअवध स्मारक पीजी कॉलेज से पहले बेलवरिया मोड़, ग्राम कसदहा थाना क्षेत्र बसखारी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के पश्चात माननीय न्यायालय भेजा गया। घटना का संक्षिप्त विवरण ,वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आरोप था कि उसने वादी की पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इस संबंध में थाना बसखारी पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

0 Comments