Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मखाना विकास योजना से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम*

 *मखाना विकास योजना से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम*


*मत्स्य पालन के साथ मखाना खेती को बढ़ावा, सरकार दे रही ₹2 लाख प्रति, हेक्टेयर अनुदान*





अंबेडकर नगर,  25 मार्च 2026।

जनपद में किसानों की आय दोगुनी करने एवं कृषि के विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन की महत्वाकांक्षी मखाना विकास योजना के अंतर्गत दिनांक 24 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दो दिवसीय मखाना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

      कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकार धर्मेंद्र चौधरी ने मखाना योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मखाना की खेती मत्स्य पालन के साथ-साथ सफलतापूर्वक की जा सकती है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026–27 में मखाना की खेती अपनाने वाले कृषकों को ₹2,00,000 प्रति हेक्टेयर तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि ऐसे निचले क्षेत्र, जहां बरसात के दौरान 1 से 2 फीट तक पानी भरा रहता है, मखाना खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। उन्होंने बताया कि अब तक मखाना की खेती मुख्य रूप से बिहार राज्य में की जाती रही है, किंतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मखाना बोर्ड का गठन कर इस फसल को राज्य में भी बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की गई है।

      प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत द्वारा मखाना की खेती की तकनीक, उसके लाभ एवं संभावित चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वहीं उद्यान वैज्ञानिक डॉ. लोकेश यादव, जो मखाना उत्पादन में प्रशिक्षित हैं, ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की।

      इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप ने कृषकों को कृषि विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए सब्जी एवं फूलों की खेती के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी एवं ड्रैगन फ्रूट जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया।

     कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए मखाना की खेती अपनाने में रुचि दिखाई।

Post a Comment

0 Comments