Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता- जिला कृषि अधिकारी

 जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता- जिला कृषि अधिकारी


जनपद अम्बेडकरनगर में माह फरवरी तक यूरिया के लक्ष्य 38825 मी०टन के सापेक्ष 49343 मी०टन, डी०ए०पी० के लक्ष्य 12919 मी०टन के सापेक्ष 15612 मी०टन, एन०पी०के० के लक्ष्य 4055 मी०टन के सापेक्ष 9339 मी०टन, एस०एस०पी० के लक्ष्य 11381 मी०टन के सापेक्ष 20612 मी०टन एवं एम०ओ०पी० के लक्ष्य 603 मी०टन के सापेक्ष 467 मी०टन की उपलब्धता हुई है, जिसमें से वितरण के उपरान्त वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में संयुक्त रुप से यूरिया 7900 मी०टन, डी०ए०पी० 4967 मी०टन, एन०पी०के० 3102 मी०टन, एस०एस०पी० 9622 मी०टन एवं एम०ओ०पी० 159 मी०टन उपलब्ध है। जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है।


उर्वरक प्राप्त करने के लिये कृषक भाई अपना आधार कार्ड और जोत-वही / खतौनी लाकर उसमें अंकित कृषि भूमि के अनुसार जोत / कृषित भूमि के सापेक्ष संस्तुत मात्रा के अनुसार ही उर्वरक प्राप्त करें। किसान भाईयो से अनुरोध है कि अपने नजदीकी उर्वरक बिकी केन्द्रों से पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक प्राप्त कर सकते है। यूरिया के अन्य वैकल्पिक स्रोत में कृषक भाई अपने गेहूं की फसल में टॉप ड्रेसिंग के स्थान पर नैनो यूरिया का छिड़काव कर सकते है। उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के समस्या के लिये जनपद में कार्यालय जिला कृषि अधिकारी. अम्बेडकरनगर में उर्वरक कंट्रोल रुम स्थापित है जिसका नम्बर 9455485475 है। जनपद के कृषक उर्वरकों के सम्बन्ध में उक्त हेल्प लाइन नम्बर पर सम्पर्क कर उर्वरकों के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments