Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाये जाने हेतु वृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का हुआ आयोजन

 

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाये जाने हेतु वृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का हुआ आयोजन


अम्बेडकर नगर। माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार आमजन के विधिक सशक्तीकरण हेतु एवं आमजन को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाये जाने हेतु वृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन आज दिनांक 22-02-2026 को लोहिया भवन परिसर, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री राम बिलास सिंह, माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन, पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण करके श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० अधिनियम / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/नोडल अधिकारी, बृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर, अम्बेडकरनगर, श्रीमती सुधा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री श्याम देव, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), श्री आलोक दत्त आलोक दत्त उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी, अम्बेडकरनगर, की गरिमामयी उपस्थिति में एवं श्री शैलेश कुमार मौर्य, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की देख-रेख में किया गया एवं इस अवसर पर जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, जनपद के विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण, जनपद न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं रिर्सोस पर्सन, मीडियाकर्मी, पी०एल०वी तथा योजनाओं के लाभार्थी तथा जनपद के आमजन उपस्थित आये।

श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अम्बेडकरनगर द्वारा उपस्थित आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आमजन के हितार्थ चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में, उनके पंजीकरण की प्रक्रिया, विभाग तथा लाभ के बारे में, श्री श्याम देव, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) द्वारा पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के बारे में श्री आलोक दत्त आलोक दत्त उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी, अम्बेडकरनगर, द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14.03.2026 के विषय में जानकारी प्रदान की गई, श्री राम बिलास सिंह, माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा वृहद विधिक सहायता/सेवा (मेगा शिविर) के उ‌द्देश्य एवं आमजन को मिलने वाले लाभ के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये एवं कार्यक्रम का समापन श्री शैलेश कुमार मौर्य, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तहसील विधिक सेवा समिति की कार्यप्रणाली एवं निःशुल्क विधिक सेवा योजना, लोक अदालतों के लाभ एवं मध्यस्थता प्रक्रिया के लाभ आदि के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताते हुये एवं उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण, पी०एल०वी० एवं आमजन का धन्यवाद ज्ञापन करते हुये किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश महोदय, न्यायिक अधिकारीगण तथा उपस्थित प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सम्बन्धित योजनाओं के प्रमाण पत्र/प्रतीक चिन्ह आदि वितरित किये गये।

कार्यक्रम के उपरान्त उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा लोहिया भवन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायो हुये स्टालों का निरीक्षण करते हुये स्टालों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। कार्यक्रम के उद्घाट्न का वक्तव्य श्री राम चन्द्र वर्मा, नामिका अधिवक्ता द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन श्री अमित कुमार वर्मा, न्यायालय प्रबन्धक एवं श्रीमती पुष्पा पाल, सचिव, जन शिक्षण केन्द्र कुटियवां बेवाना द्वारा किया गया। इस वृहद विधिक साक्षरता /सेवा शिविर कार्यक्रम में जनपद के 32 से अधिक विभागों ने अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाकर बैनर, पोस्टर, पैम्फलेट, बुकलेट आदि के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुये लाभान्वित किया तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया साथ ही पात्र लाभार्थियों को सम्बन्धित योजनाओं के प्रमाण पत्र/प्रतीक चिन्ह आदि वितरित किये गये। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका योजना के अंतर्गत 02 लाभार्थियों को 2177500 रू0 की सहायता राशि प्रदान की गई। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 02 लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की गई एवं 04 लाभार्थियों को डेमो चेक के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की गई. दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के 05 दिव्यांगजनों को पेंशन स्वीकृति का प्रमाण पत्र वितरित किया गया, डूडा द्वारा आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की चाभी 04 लाभार्थियों को तथा 04 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (यू०पी० नेडा) के पी०एम० सूर्यधर योजना के अंतर्गत 05 व्यक्तियों को लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत 03 वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किये गये। जिला प्रोबेशन विभाग के अंतर्गत 01 छात्रा को कन्या सुमंगला योजना के तहत प्रमाण पत्र, स्कूल बैग व स्टेशनरी किट तथा 03 छात्राओं को बाल सेवा योजना के तहत प्रमाण पत्र, स्कूल बैग व स्टेशनरी किट प्रदान किया गया, जिला पिछडावर्ग कल्याण विभाग के 03 लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। श्रम विभाग के अंतर्गत कन्या विवाह सहायता योजना के 02 पात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के 01 लाभार्थियों को सम्बन्धित प्रमाण पत्र दिये गये एवं 02 लाभार्थियों को संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत राहत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत के 05 लाभार्थियों को योजना के लाभ का प्रमाण पत्र दिया गया। मत्स्य विभाग की मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पात्र छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments