*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जलालपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*
श्याम चन्दर मौर्य - जिला संवाददाता,
अम्बेडकरनगर। 19 जुलाई 2025 मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील जलालपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति अधिकारीगण पूरी संवेदनशीलता के साथ आवश्यकतानुसार मौके का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार से लापरवाही न किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जलालपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 154 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को साैंपते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार शैवाल, डीएफओ डॉ उमेश तिवारी,उप जिलाधिकारी जलालपुर, तहसीलदार जलालपुर तथा जनपद स्तरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
इसी प्रकार तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 103 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमे से 10 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता तथा उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष 88 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 04 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष कुल 71 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
तहसील टांडा मे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 50 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।
0 Comments