*मामूली विवाद में लाठी से पीटा, ईलाज के दौरान हुई मृत्यु, आरोपी गिरफ्तार*
अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर केशव कुमार के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना इब्राहिमपुर में , पीड़ित शिवशंकर पुत्र जियालाल गौड निवासी परशुरामपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा 11 मई 2025 को थाना पर लिखित सूचना दिया कि 11 मई 2025 बच्चो के विवाद के कारण विपक्षी अशोक कुमार वर्मा पुत्र रामचरित्र वर्मा निवासी परशुरामपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा मेरे पुत्र बादल को लाठी से मारे ,पीटे जिससे गम्भीर चोटे आयी है। इस सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए पीड़ित बादल को ईलाज हेतु सद्दरपुर मेडिकल कालेज भेजा गया जहा पर ईलाज के दौरान 12 मई 2025 को समय करीब 18.00 बजे घायल बादल की मृत्यु हो गयी जिसके सम्बन्ध मे पीड़ित वादी द्वारा मृत्यु के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे विवेचक द्वारा मु.अ.स. 111/25 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस मे धारा 105 बीएनएस की बढोतरी करते हुए 13 मई। 2025 को अभियोग मे नामित अभियुक्त अशोक कुमार वर्मा उपरोक्त को अचलूपुर तिराहे के पास से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त मे प्रयुक्त आलाकत्ल (डण्डा) की बरामदगी अभियुक्त की निशादेही पर की गयी। बाद विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त अशोक कुमार वर्मा उपरोक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
0 Comments