Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

 

दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा  विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण


निराला साहित्य संवाद,

अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी टाण्डा डा0 शशि शेखर तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्री श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आगामी दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 26.10.2024 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर संचालित विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर मिठाई, बेसन, खोआ इत्यादि खाद्य पदार्थों के कुल 07 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया। 

संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-

1. यादव स्वीट्स, टाण्डा के प्रतिष्ठान से खोआ।

2. उत्कर्ष स्वीट हाउस, टाण्डा के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई।

3. जवाहर लाल, नेहरूनगर टाण्डा के प्रतिष्ठान से बेसन लड्डू।

4. दीपक विश्वास, टाण्डा के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई।

5. अजय किराना स्टोर, मुबारकपुर टाण्डा के प्रतिष्ठान से बेसन।

6. लिट्टन दास, ऐनवां के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई।

7. सुमन विश्वास, ऐनवां के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई।

उपरोक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार पाण्डेय, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री दिनेश कुमार राय, श्री चन्द्र प्रकाश यादव, श्री ओम प्रकाश, श्री पुरन्दर यादव तथा श्री आदर्श प्रताप सम्मिलित रहेें। उपरोक्त सूचना (श्रवण कुमार त्रिपाठी)

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

अम्बेडकरनगर ने दिया।

Post a Comment

0 Comments