Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अम्बेडकर जयंती पर जनपद में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला, तैयारियां पूर्ण

 

*अम्बेडकर जयंती पर जनपद में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला, तैयारियां पूर्ण*

*14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश*

अम्बेडकरनगर।13 अप्रैल, 2026 जनपद अम्बेडकरनगर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को विविध कार्यक्रमों का आयोजन गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशानुसार जनपद के समस्त नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान प्रातः 7:00 बजे से संचालित किया जाएगा, जिसका क्रियान्वयन संबंधित अधिशासी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाएगा तथा इसकी निगरानी तहसीलदारों द्वारा की जाएगी।प्रातः 8:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। इसके उपरांत प्रातः 9:00 बजे जनपद के समस्त कार्यालयों में डॉ. अंबेडकर के चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे जिला पंचायत सभागार में डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं उनके विचारों पर व्याख्यान एवं गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहभागिता करेंगे। इसी क्रम में प्रातः 11:00 बजे नगर पालिका परिषद अकबरपुर की मलिन बस्ती शहजादपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां मरीजों के उपचार हेतु चिकित्सकों एवं दवाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी तथा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। दोपहर 12:00 बजे डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं उनके आदर्शों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बीएन इंटर कॉलेज, अकबरपुर में किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने समस्त संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों का आयोजन गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

Post a Comment

0 Comments