Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सक्षम दिव्यंग सेवा संस्थान अंबेडकर नगर के अध्यक्ष राकेश मौर्य के कुशल नेतृत्व में दिव्यांग भाई-बहनों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

 सक्षम दिव्यंग सेवा संस्थान अंबेडकर नगर के अध्यक्ष राकेश मौर्य के कुशल नेतृत्व में दिव्यांग भाई-बहनों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 


श्याम चन्दर मौर्य निराला साहित्य संवाद 

अम्बेडकर नगर 03 मार्च 2026 ।

सक्षम दिव्यांग सेवा संस्थान आलापुर अम्बेडकर नगर के अध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में दिव्यांगों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन पंडित राम अवध इंटर कॉलेज रामनगर के प्रांगण में सौहार्द, प्रेम और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाया गया

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग भाई-बहनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे, समानता और अपनत्व का संदेश दिया। रंगों के इस पर्व पर सभी ने यह संकल्प लिया कि समाज में कोई भी व्यक्ति अपनी शारीरिक अक्षमता के कारण अलग नहीं है, बल्कि वह भी समाज की मुख्य धारा का अभिन्न अंग है।

संस्थान के अध्यक्ष  राकेश मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि“होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और भेदभाव मिटाने का पर्व है। दिव्यांगजन हमारी प्रेरणा हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।”


इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दिव्यांग भाई-बहनों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ होली मनाई और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान सक्षम दिव्यांग सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष अशोक कुमार एवं राम अनुज, विकास निषाद, बिट्टन वर्मा, कृष्ण  विश्वकर्मा , डॉक्टर शैलेश, सरोज देवी, बंदना, रविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, संतोष मौर्य, जैसराज, योगेंद्र मौर्य विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापक गण  उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments