Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था लागू : जिलाधिकारी

 

*जनपद में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था लागू : जिलाधिकारी*

*गैस एजेंसी आने की जरूरत नहीं, बुकिंग के बाद घर पहुंचेगा सिलेंडर : डीएम*

*एलपीजी समस्या के समाधान को कंट्रोल रूम स्थापित, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी*

*एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत: जनपद के सभी सीएससी केंद्रों पर गैस सिलेंडर की ई–केवाईसी सुविधा उपलब्ध*

*एलपीजी व्यवस्था सुदृढ़: होम डिलीवरी लागू, अब सीएससी केंद्रों पर भी होगी गैस कनेक्शन की ई–केवाईसी*

*गैस उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधा: नजदीकी सीएससी पर कराएं एलपीजी कनेक्शन की ई–केवाईसी*

अम्बेडकरनगर। 12 मार्च 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्टर सभागार में एलपीजी की समस्या के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की।

       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है उन्होंने बताया कि प्रतिदिन स्टॉक की मॉनिटरिंग की जा रही है,  जनपद के कुल 44 एजेंसियों हैं जिन पर आज दिनांक 12 मार्च 2026 को कुल 13000 से अधिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।  एलपीजी समस्या से संबंधित उपभोक्ताओं के समस्याओं के स्थाई समाधान के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में होम डिलीवरी सिस्टम को लागू कर दिया गया है और सभी एलपीजी वितरकों को होम डिलीवरी सिस्टम का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।  

       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न 9 से 11 के बीच गैस सिलेंडर के बुकिंग से संबंधित नंबरों पर अधिक दबाव होने के कारण कभी कभी समस्याएं आती हैं इसके दृष्टिगत सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि  उपभोक्ता इस समय अवधि के अतिरिक्त समय में अपने गैस सिलेंडर की सुगमता से बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को सूचित किया कि होम डिलीवरी के समय हॉकर को ओटीपी उपलब्ध कराना अनिवार्य है अतः बुकिंग के समय पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को सुरक्षित रखें तथा सिलेंडर की डिलीवरी के समय हॉकर को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी पर आने की आवश्यकता नहीं है, गैस सिलेंडर के बुकिंग के उपरांत निर्धारित समय अवधि में उपभोक्ता को उसके घर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। 

        जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एलपीजी से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन 8–8 घंटे की दो शिफ्ट कार्मिकों (प्रथम शिफ्ट पूर्वाह्न 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक श्रीमती ज्योतिमां कनिष्ठ सहायक  मोबाइल नंबर 7355654363 तथा अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक श्री अमित कुमार चौबे कनिष्ठ सहायक मोबाइल नंबर 8787066712) की ड्यूटी लगाई गई है।      

       जिलाधिकारी ने कहा कि गैस की जमाखोरी या ओवररेटिंग की शिकायत प्राप्त संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तथा मॉनीटरिंग के लिए मजिस्ट्रेट्स, राजस्व एवं पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। 

       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी सीएससी पर भी गैस कनेक्शन के ई–केवाईसी करने की सुविधा उपलब्ध है। उपभोक्ता अपने निकटतम सीएससी केंद्र पर पहुंचकर केवाईसी करवा सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी सीएससी संचालकों को अपने *"सीएससी पर गैस कनेक्शन के केवाईसी कराए जाने की सुविधा उपलब्ध है"* का डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने हेतु निर्देशित किया है।

Post a Comment

0 Comments