*समूह से जोड़ने के अभियान में तेजी के निर्देश, भियांव ब्लॉक में खराब प्रगति पर संबंधित पर कार्रवाई*
*महिला सशक्तिकरण में अम्बेडकरनगर अव्वल—NRLM डैशबोर्ड में प्रदेश में प्रथम स्थान*
अम्बेडकरनगर । 27 मार्च 2026जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में NRLM की समीक्षा की गई। जिसमें सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (आर डी) और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और प्रत्येक विकास खंड से समूह गठन में सबसे खराब 20 ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव तथा ब्लॉक मिशन प्रबंधक और कन्वर्जन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
जनपद में पात्र गृहस्थी परिवारों और अंत्योदय कार्ड धारक के कुल 2.31 लाख लाभार्थियों को 31 मार्च 2027 तक समूह से जोड़ने के लक्ष्य के सापेक्ष अभी 27000 हजार लोगों को जोड़ा गया है जिसमें से पोर्टल पर फीडिंग 9950 की जा चुकी है। इस अवसर पर विकास खंड भियांव में फीडिंग की प्रगति खराब होने पर सहायक विकास अधिकारी (आर डी) भियांव का वेतन रोकने तथा ब्लॉक मिशन मैनेजर भियांव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पंचायत सचिव NRLM के कैडर और कोटेदार के सहयोग से शत प्रतिशत लाभार्थियों की समूह में जोड़े और फीडिंग में पंचायत सहायक का भी सहयोग ले।
बैठक में अवगत कराया गया कि 1100 से अधिक समूह के खाते खुलने हेतु विभिन्न बैंकों में पत्रावली जमा है जिसके कारण भी फीडिंग का प्रतिशत कम है जिसके लिए अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि समस्त शाखा प्रबंधक की दिनांक 28.3.2026 को 5 बजे बैठक आहूत करें।
उक्त के अतिरिक्त लखपति दीदी की फीडिंग में 96 प्रतिशत की फीडिंग के साथ जनपद टॉप 10 में है और NRLM डैश बोर्ड में जनपद लगातार विगत 2 माह से प्रदेश में प्रथम रैंक पर है।
अवगत कराना है कि जनपद में शासन के मंशानुसार अबतक कुल 13511 समूहों का गठन किया जिससे 150465 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

0 Comments