*25 फरवरी से कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग प्रारम्भ, किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान*
*सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन व सीआरएम योजना अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित*
*ई-लॉटरी से होगा लाभार्थियों का चयन, कृषि विभाग पोर्टल पर 4 मार्च तक करें ऑनलाइन बुकिंग*
श्याम चन्दर मौर्य निराला साहित्य संवाद
अम्बेडकरनगर 25 फरवरी 2026। (डा० अश्विनी कुमार सिंह) उप कृषि निदेशक ने बताया कि समस्त किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्वर मैकेनाईजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्वर मैकेनाईजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ रेजिड्यू (सी.आर एम.) योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों की बुकिंग दिनांक 25.02.2026 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से प्रारम्भ होकर, दिनांक 04.03.2026 रात्रि 12:00 बजे तक की जाएगी। बुकिंग हेतु विभागीय दर्शन पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर किसान कॉर्नर के अर्न्तगत 'यंत्र हेतु बुकिंग" लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
सी.आर.एम. योजनान्तर्गत समस्त प्रकार के फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत एवं कस्टम हायरिंग सेंटर पर अधिकतम 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन के अन्तर्गत कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उद्यमी हेतु), कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एस०एम०एस०, पावर टीलर, पावर वीडर, आलू खुदाई मशीन, आलू बोने मशीन, चैफ कटर मानव रहित, स्ट्रा रीपर, मिनी राइस मिल, रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, ट्रैक्टर माउन्टेड प्रेयर, पैडी /मल्टीकाप थ्रेसर एवं कृषि ड्रोन आदि पर एस०सी०/एस०टी० लघु एवं सीमान्त एवं महिला कृषक हेतु अधिकतम अनुदान प्रति लाभार्थी प्रति यंत्र 50 प्रतिशत एवं अन्य कृषक हेतु 40 प्रतिशत तथा फार्म मशीनरी बैंक 40 प्रतिशत अनुदान देय है।
कृषि ड्रोन हेतु कृषि स्नातक एग्रीजक्शन, ग्रामीण उद्यमी एवं एफ०पी०ओ० तथा फार्म मशीनरी बैंक हेतु एफ०पी०ओ० लानार्थी होंगे।
लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।
योजनान्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषि यंत्रों हेतु पंजीकृत कृषक एवं कस्टम हायरिंग सेंटर हेतु ग्रामीण उद्यमी एवं एफ०पी०ओ० आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के समय ही कृषक को यंत्रवार निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। ई-लाटरी में चयनित न होने वाले संबंधित किसानों को जमानत धनराशि वापस कर दी जाएगी।
रु०-10001 से 100000 तक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि रु०-2500 होगी।
रु०-100000 से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि रु०-5000 होगी।
अतः जनपद के समस्त सम्मानित कृषक भाइयों से आह्वान किया जाता है कि इच्छुक किसान टोकन जनरेट करने के अन्तिम समय की प्रतीक्षा न करते हुए समय से कृषि विभाग के पोर्टल से कृषि यन्त्रों की बुकिंग करने का कष्ट करें।

0 Comments