स्वामी कृष्णानंद जी महाराज सिद्धेश्वर धाम के सानिध्य में श्री सिद्धेश्वर धाम तीर्थ पीठ गन्नीपुर बसखारी अम्बेडकर नगर में विशाल श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ , विराट रामकथा का आयोजन
निराला साहित्य संवाद
अम्बेडकर नगर बसखारी निकट श्री सिद्धेश्वर धाम तीर्थ पीठ गन्नीपुर में स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के सानिध्य में विशाल श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं विराट रामकथा का आयोजन 6 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक किया जायेगा। महायज्ञ कथा का शुभारंभ 6 मार्च 2026को विशाल कलश यात्रा के साथ दोपहर दो बजे से किया जायेगा। कथा वाचक चन्द्राशु जी महाराज के मुखारविंद से रामकथा का रसपान कर पुण्य का भागी बने।
आयोजन के बीच अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य राजन जी महाराज पधार कर लोगों को रामकथा का रसपान करायेंगे।पूर्णाहुति 16 मार्च 2026 विशाल भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को इतिश्री कर पुण्य का भागी बने।
कृष्णानंद जी महाराज सिद्धेश्वर धाम तीर्थ स्थल गन्नीपुर अम्बेडकर नगर द्वारा निवेदन किया गया है कि जनपद वासी क्षेत्रवासी सनातन धर्म प्रेमी यज्ञ रामकथा में सम्मिलित होकर विशाल महाआयोजन का पूर्ण लाभ प्राप्त करें।


0 Comments