श्याम चन्दर मौर्य निराला साहित्य संवाद
अम्बेडकर नगर 04 फरवरी 2026
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविन्द कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विकास खण्ड में जन औषधि केंद्र की तर्ज पर एक पशु औषधि केन्द्र खोला जायेगा। आवेदनकर्ता आवेदन के साथ फार्मासिस्ट का नाम एवं उसका पंजीकरण विवरण, दुकान के लिये 120 वर्ग फुट का स्थान का प्रमाण पत्र तथा ड्रग सेल लाइसेन्स का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगा।
प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केन्द्र एवं सहकारी समितियों के योग्य लाभार्थियों को इस योजना में प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। यह केन्द्र भारत सरकार की पशुधन स्वास्थ्य एवं बीमारी नियन्त्रण कार्यक्रम (एल०एच०डी०सी०पी०) अन्तर्गत संचालित होगा।
पशु औषधि केन्द्र खोलने के इच्छुक आवेदकों को रूपये 5000 का शुल्क अदा करना होगा तथा आवेदन की प्रक्रिया http://pashuaushadhi.dahd.gov.in पर जाकर ऑनलाइन करनी होगी।

0 Comments