Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामनगर विकास खंड में बैंकर्स लेवल ब्लॉक कमेटी की हुई बैठक

 

*रामनगर विकास खंड में बैंकर्स लेवल ब्लॉक कमेटी  की हुई बैठक*

निराला साहित्य संवाद,

अम्बेडकर नगर। रामनगर विकास खंड में बैंकर्स लेवल ब्लॉक कमेटी (BLBC) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए वार्षिक ऋण योजना (ACP) की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संभाव्यता आधारित ऋण योजना (Potential Linked Credit Plan) के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026–27 की एसीपी के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY), एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), एग्रीजंक्शन योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि उत्पादन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi), स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने की प्रगति शामिल रही।

बैठक में रिकवरी प्रमाण पत्र (RC) के मिलान पर भी चर्चा की गई तथा राजस्व विभाग एवं बैंकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप समयबद्ध ढंग से किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को ऋण सुविधा से वंचित न रखा जाए।

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कमलेश भास्कर, डीडीएम नाबार्ड श्री कमलेश यादव, खंड विकास अधिकारी श्री जगन्नाथ चौधरी, एडीओ ,ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से शिवेन्द्र सिंह  सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments