Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कृषकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद के विभिन्न ग्रामों में विशेष चकबंदी चौपालें होंगी आयोजित

 

*कृषकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद के विभिन्न ग्रामों में विशेष चकबंदी चौपालें होंगी आयोजित*

अम्बेडकरनगर। 24 फरवरी 2026 बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अंबेडकर नगर ने बताया कि जनपद अम्बेडकरनगर में चकबंदी प्रक्रिया की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कृषकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से 23 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक संबंधित ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम चकबंदी आयुक्त, उ०प्र० लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित हो रहा है। ग्राम चौपाल के दौरान संबंधित उप जिलाधिकारी/उप संचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एवं चकबंदी अधिकारी उपस्थित रहकर कृषकों की समस्याओं को सुनेंगे, चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा मौके पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

        निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपर जिलाधिकारी/उप संचालक चकबंदी, अम्बेडकरनगर द्वारा तहसील भीटी के ग्राम चतुरी पट्टी में 27 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे तथा तहसील अकबरपुर के ग्राम रामनगर जमदरा में 28 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे पंचायत भवन में ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। 

        उप जिलाधिकारी/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा तहसील आलापुर के ग्राम आलापुर में 25 फरवरी 2026 को अपराह्न 3:30 बजे एवं ग्राम जुनैदपुर में 26 फरवरी 2026 को अपराह्न 3:30 बजे पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। 

       चकबंदी अधिकारी, आलापुर द्वारा ग्राम बिसई डांड में 25 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे तथा ग्राम अख़लासपुर में 26 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे पंचायत भवन में चौपाल आयोजित होगी। 

        इसी प्रकार चकबंदी अधिकारी, जलालपुर/परवरपारी द्वारा तहसील भीटी के ग्राम मुकेरीपुर में 25 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे तथा तहसील जलालपुर के ग्राम चौदहप्रास में 26 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

       जनपद के संबंधित ग्रामों के कृषकों एवं ग्रामवासियों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत करें, जिससे चकबंदी कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments