*शिक्षामित्र शिक्षक संघ ने मानदेय वृद्धि की घोषणा पर जताया मुख्यमंत्री का आभार*
अम्बेडकर नगर। लम्बे समय से अल्प मानदेय के कारण आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे शिक्षामित्रों ने 2026 बजट सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय अप्रैल से 18000 रूपए किये जाने की घोषणा पर शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर ने आभार व्यक्त किया। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य सहित जिला महामंत्री मोहम्मद मोसीर खान, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष राम करन प्रजापति, सर्वेश कुमार, ब्लाक महामंत्री राम अशीष वर्मा सहित शिक्षामित्र शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मानदेय वृद्धि की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की है। मानदेय वृद्धि की घोषणा पर शिक्षामित्रों में आशा की किरण जगी है। मानदेय वृद्धि से आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी।

0 Comments