Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का हुआ वितरण

 

*उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का  हुआ वितरण*


श्याम चन्दर मौर्य -जिला संवाददाता,

अम्बेडकरनगर। 28 फरवरी, 2026  मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का वितरण लोक भवन लखनऊ से किया गया। जिसमें प्रदेश भर के उज्ज्वला योजना के तहत कुल 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को रूपये 1500 करोड़ की धनराशि  से निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मा. सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडे, माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद, माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्री श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सहित जनपद के अधिकारियों,कर्मचारियों व भारी संख्या में उपस्थित महिला लाभार्थियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधि गण एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल की धनराशि प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद एवं माननीय विधायक कटेहरी द्वारा जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से माताओं, बहनों की सुरक्षा, सम्मान, स्वालम्बन एवं समृद्धि के प्रति निरन्तर प्रयासरत है जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर समाज में साफ दिखाई पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि माताओं एवं बहनों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह बेहतर योजना संचालित की गई है। लकड़ी के ईंधन में खाना पकाने से उनके आंखों पर धुंआ लगने से प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। अब उन्हें गैस पर भोजन पकाने में आसानी होगी और धुंआ भी नही लगेगा। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल मुहैया करायी गई है।

Post a Comment

0 Comments