*राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त को अवैध देशी पिस्टल के साथ किया गया गिरफ्तार*
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के द्वारा अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु व वाछिंत अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर के निर्देशन में 08 फरवरी 2026 को थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त विजय प्रकाश सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम पकड़डीहा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को एक अदद नाजायज,अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ भभौरा जगदीशपुर खड़ण्जा रोड पर समय करीब 00.40 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 17/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विजय प्रकाश सिंह उर्फ गोलू सिंह उपरोक्त के पंजीकृत किया गया । आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के भेजा गया।

0 Comments