*धोखाधड़ी के मामले में संलिप्त दो सिपाही गिरफ्तार हुए निलंबित*
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर।संक्षिप्त विवरण 23.01.2026 को वादी द्वारा थाना राजेसुल्तानपुर पर प्रार्थना दिया गया कि अभियुक्तगणों द्वारा भिन्न भिन्न नम्बरों से फोन कर कम पैसे मे अधिक मात्रा मे सोना (गोल्ड) दिलाने की बात कहकर वादी शिवम मिश्रा पुत्र रामश्याम निवासी मं.नं. 058 रूस्तमपुर आजाद चौक थाना रामगढ ताल जनपद गोरखपुर को प्रलोभित कर दिनांक 13.01.2026 को देवरिया बाजार पहुंचने के लिए कहा गया । प्रार्थी के पहुंचने पर सोना बैग में रखा हुआ कहकर , बैग खोलकर देखने पर उसमे सोना के बजाय गेमिंग नोट (नकली नोट) निकला, धोखाधड़ी समझकर प्रार्थी द्वारा पैसा देने से मना करने पर दोनो व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए भय ग्रसित कर प्रार्थी का दो लाख रुपया ले लिया व वहां मौजूद दो अज्ञात सिपाहियों द्वारा प्रार्थी को डरा धमका कर भगा दिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही में वादी द्वारा दिये गए प्रार्थना पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4)/308(5)/351(3)/317(2) BNS बनाम - 01. प्रमोद सिंह पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात 02. वीरेन्द्र वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात 03. मो.नं. 9767872773 का कालर नाम पता अज्ञात 04. मो.नं.- 9889216640 का कालर नाम पता अज्ञात 5. मो.नं.- 7408094086 का कालर नाम पता अज्ञात 06. दो सिपाही नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया कार्यवाही का विवरण जनपद अम्बेडकरनगर में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत आर. शंकर व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (पूर्वी) श्री श्याम देव के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी आलापुर श्री प्रदीप कुमार चंदेल के पर्यवेक्षण में अपराध नियन्त्रण एवं तलाश वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना राजेसुल्तानपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 12/2026 धारा 318(4),308(5), 351(3) BNS के अंतर्गत विवेचना के दौरान इस घटना में डायल-112 पर नियुक्त दो आरक्षियों 01.अनिल यादव पुत्र राजा यादव निवासी ग्राम रेवतीपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर 02.आदर्श यादव पुत्र रमेश सिंह यादव निवासी ग्राम कन्हईपुर पोस्ट औड़िहार थाना खानपुर जनपद गाजीपुर व 03.प्रमोद सिंह पुत्र स्वर्गीय रामपाल सिंह निवासी ग्राम देवचन्द्रपुर थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर की संलिप्तता पाई गई। उपरोक्त अभियुक्त आरक्षीगणों व उक्त घटना में संलिप्त प्रमोद सिंह पुत्र स्वर्गीय रामपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगणों को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर शंकर द्वारा उपरोक्त अभियुक्त आरक्षीगणों तत्काल निलम्बित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है ।
0 Comments