*गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउण्ड रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का हुआ आयोजन*
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर परेड ग्राउण्ड रिजर्व पुलिस लाइन जनपद-अम्बेडकरनगर में सुव्यवस्थित ढंग उत्साहपूर्वक रैतिक परेड का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश, डॉ0 संजय कुमार निषाद जी* द्वारा कार्यक्रम में शिरकत किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजित आर शंकर द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी तत्पश्चात परेड का निरीक्षण कर परेड के मंच से गुजरने पर “दाहिने देख” की कार्यवाही का अभिवादन स्वीकार किया गया। परेड में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियां, आपात सेवा 112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी, कमांडो दस्ता, महिला प्रबला दस्ता, रेडियो यूनिट,फील्ड यूनिट, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस ,मिशन शक्ति टीम आदि शामिल रहीं। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शपथ-पत्र का वाचन कर परेड में शामिल टोलियों को संविधान की शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तीन रंगों के गुब्बारे छोड़े गए।तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में परेड की सराहना करते हुये जवानों के जज्बे का उत्साहवर्धन कर पुरुस्कृत किया गया।जनपद में सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेन्द्र कुमार स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री श्याम देव रजत प्रशंसा चिन्ह पुलिस उपाधीक्षक टाण्डा/लाइन श्री शुभम कुमार — रजत प्रशंसा चिन्ह निरीक्षक श्री चंद्र थाना कोतवाली टांडा- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह उपनिरीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह महिला थाना- रजत प्रशंसा चिन्ह उप निरीक्षक श्री बृजमणी राय पुलिस लाइन- रजत प्रशंसा चिन्ह उपनिरीक्षक श्री प्रभाकान्त तिवारी रजत प्रशंसा चिन्ह
आरक्षी श्री कुलदीप सर्विलांस सेल- रजत प्रशंसा चिन्ह राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा के लिए पदक(MSM)पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रदीप सिंह चंदेल क्षेत्राधिकारी आलापुर निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह प्रभारी डीसीआरबी अन्त में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय अम्बेडकरनगर श्री अनुपम शुक्ला , श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजित आर शंकर , श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी महोदय अम्बेडकरनगर श्री हरेन्द्र कुमार ,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्याम देव, व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से परेड में सम्मिलित जवानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

0 Comments