Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा जानकारी देकर किया गया जागरूक

 

मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा जानकारी देकर किया गया जागरूक

अम्बेडकर नगर। मिशन शक्ति फेस 5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थाना क्षेत्र अहिरौली ग्राम अर्जुनपुर में उप निरीक्षक प्रदीप गुप्ता ,मुख्य आरक्षी पवन चतुर्वेदी,महिला आरक्षी ममता सिंह, महिला आरक्षी रूबी सिंह द्वारा सरकारी योजनओं के विषय में जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के विषय में जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थाना आलापुर से पुलिस टीम द्वारा कोचिंग से आने वाली छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 ,सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थाना बेवाना से महिला कांस्टेबल प्रीति शुक्ला द्वारा ग्राम कुढ़ा मोहम्मदगढ़ में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व सरकारी योजनाओं के बारे में चौपाल लगाकर जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा कस्बा फट्टू पत्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गयी।

मिशन शक्ति 5.0 फेज 5.0  के तहत थाना हंसवर रंग्ये राघव विद्यालय में कोचिंग करती बालिकाओं को विभिन्न हेल्प लाइन नंबर से अवगत करवाया गया।

माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अन्तर्गत आज दिनांक 22.10.2025 को नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद अम्बेडकरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजित आर.शंकर के निर्देशन में "मिशन शक्ति 5.0" अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों में तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 ,सी.एम. हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।

Post a Comment

0 Comments