Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला अम्बेडकर नगर के आकांक्षात्मक विकासखण्डों के भौतिक निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी नामित

 


श्याम चन्दर मौर्य जिला संवाददाता निराला साहित्य 

अंबेडकरनगर 30 मई 2025। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों में परिलक्षित परिवर्तनों के भौतिक निरीक्षण हेतु विशेष सचिव स्तरीय अधिकारियों के नामित किए जाने के क्रम में जनपद के अंबेडकर नगर के तीन आकांक्षात्मक विकासखंडों  टांडा, भियांव व भीटी में भ्रमण हेतु दिव्य प्रकाश गिरी विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन (विकासखंड टांडा) तथा रविंद्र कुमार प्रथम विशेष सचिव, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ( विकास खंड भीटी एवं भियांव) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 

         जिसके क्रम में उक्त नोडल अधिकारीगण जनपद अंबेडकर नगर में तीन दिवसीय (आज दिनांक 30 मई 2025 से 01 मई 2025 तक) भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसके दौरान  नोडल अधिकारीगण संबंधित विकास खंडों की समीक्षा बैठक, विभिन्न परियोजनाओं/क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे तथा ग्राम चौपाल में जन सामान्य से रूबरू होंगे।

Post a Comment

0 Comments