Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल गांव आयोजन की सफलता हेतु राज्यपाल ने दिया बधाई संदेश


 अम्बेडकर नगर 

निराला साहित्य जिला संवाददाता श्याम चन्दर मौर्य 


47 वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल गांव अम्बेडकर नगर के सफलता हेतु राज्यपाल ने बधाई संदेश प्रेषित किया है भेजे गए बधाई संदेश में  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक खिलाड़ी खेल रहे हैं यह खेल युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। यह न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, समयबद्धता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामूहिक भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी विकसित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि चैंपियन से उच्च स्तर की खेल प्रतिमान को मंच प्राप्त होगा तथा युवा खिलाड़ियों के उत्साह और विश्वास को नई दिशा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया है कि प्रकाशित पुस्तिका में ऐसे लेखों का समावेश किया जाएगा जो युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगे। आयोजन के लिए  राज्यपाल द्वारा अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई हैं


Post a Comment

0 Comments