विदाई सम्मान समारोह व स्कूल चलो अभियान के साथ स्वागत समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। शिक्षाक्षेत्र बसखारी के कम्पोजिट विद्यालय किछौछा में स्कूल चलो अभियान के साथ सेवानिवृत्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षक श्री गंगा राम यादव जी सहित सेवा निवृत्त शिक्षकों का विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का ब्लाक स्तर पर आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी के के सिंह रहे। ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान व विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम में सुधीर चतुर्वेदी ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अकबर पुर, मुहम्मद हसन जिला व्यायाम शिक्षक अम्बेडकर नगर, किरन जिला व्यायाम शिक्षिका अम्बेडकर नगर, संतोष सिंह ब्लॉक व्यायाम शिक्षक भीटी, रवीन्द्र वर्मा ब्लॉक व्यायाम शिक्षक जलालपुर, रवीन्द्र कुमार जिला स्काउट मास्टर अम्बेडकर नगर, विवेक वर्मा व्यायाम शिक्षक टांडा, गंगा दीन यादव पूर्व एक आर पी, रामकेश मौर्य ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बसखारी, गोपाल तिवारी, अरविंद,कान्ती यादव, रसीला यादव, भगवान सहाय, वीरेंद्र कुमार मिश्र, अशोक कुमार वर्मा, अमित कुमार, अरूण कुमार, दूधनाथ वर्मा, प्रभावती, आशा यादव, प्रतिमा यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं व अभिभावक गण मौजूद रहे।
0 Comments