Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना जैतपुर पुलिस टीम द्वारा को थाना जैतपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार देने की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना मे संलिप्त 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


 थाना जैतपुर पुलिस टीम द्वारा को थाना जैतपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार देने की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना मे संलिप्त 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


अम्बेडकर नगर। 01 जनवरी 2025 को समय करीब 11.00 बजे रात्रि मे थानाध्यक्ष अहिरौला आजमगढ के द्वारा थाना जैतपुर पर सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र जैतपुर के बनरहिया बाग नरायनपुर रामगढ़ थाना जैतपुर के पास रात्रि लगभग 06.30 -07.00 बजे तीन अज्ञात मोटर साइकिल सवार बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति घनश्याम पुत्र हुन्नर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सकतपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ अपने साथी अशोक कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी ग्राम खानपुर चन्दू थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ के साथ अपने गावं  से मोटर साइकिल नं0 यू0पी 50 बीडी 0895 से फूलवरिया बजार जा रहे थे बनरहिया बाग के पास गोली मार दी गयी । जिस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -02/25 धारा 109 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । 

घटना के अनावरण हेतु थाने की अलग –अलग टीम द्वारा लगातार मुकदमा उपरोक्त मे पतारसी सुरागरसी लगातार प्रयासों से घटना मे संलिप्त मुख्य अभियुक्त विवेक पुत्र सुबई निवासी ग्राम सकतपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ की भूमिका के बारे पता लगा । 


*पूछताछ विवरण-* 

                      ‘‘पूछताछ करने पर अभियुक्त विवेक ने बताया कि घायल घनश्याम उपरोक्त का कई सालों से मेरी मां के साथ अवैध सम्बन्ध था ,जो उसे अच्छा नही लगता था । जिसके कारण मैने अपने सहयोगी 01.संदीप पुत्र रामजीत 02. आशीष कुमार पुत्र नन्दलाल निवासीगण अंगराघाट थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर 03. गौरव उर्फ भोला पुत्र रामचन्दर निवासी डेमूडीहा किशनदेवपट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ 04. राजन पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी असलाई शिपाह थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को इस सम्बन्ध मे बताते हुए दिनांक 01.01.2025 को समय 07.00 बजे सांय को एक मोटर साइकिल पर मै विवेक आशीष व राजन तथा दूसरी मोटर साइकिल से संदीप व गौरव थे । बनरहिया बाग जैतपुर के पास मैने तमंचे से चलती मोटरसाइकिल से घनश्याम को पीछे से गोली मार दी थी और घटना को अंजाम देते हुए मौके से भाग गये । ’’



आज दिनांक 06.01.2025 को अण्डर पास पूर्वाचंल एक्सप्रेसवे फूलवरिया के पास चार अभियुक्तगण 01.विवेक पुत्र सुबई  02. संदीप पुत्र रामजीत 03. आशीष कुमार पुत्र नन्दलाल 04. गौरव उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया । 

मुख्य अभियुक्त विवेक उपरोक्त की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद खोखा .315 बोर तथा दो मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स बरामद किया गया। 


*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त –*

01.विवेक पुत्र सुबई निवासी ग्राम सकतपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ उम्र 19 वर्ष

02. संदीप पुत्र रामजीत निवासी ग्राम  अंगराघाट थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 20 वर्ष 

03. आशीष कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी ग्राम अंगराघाट थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 19 वर्ष 

04. गौरव उर्फ भोला पुत्र रामचन्दर निवासी ग्राम डेमूडीहा किशनदेवपट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ-उम्र 25 वर्ष 


*विवरण फरार अभियुक्त* 

01. राजन पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी असलाई शिपाह थाना अहिरौला जनपद आजगढ़


*विवरण बरामदगी* 

01-    02 अदद मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स

02-    01 अदद तमंचा .315 बोर 

03-    01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर 


*विवरण गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर* 

01-  थानाध्यक्ष वन्दना अग्रहरि

02-  उ0नि0 दिनेशचन्द्र मिश्र

03-  उ0न0 संदीप विश्वकर्मा 

04-  हे0का0 रामजीत यादव

05-  हे0का0 कृपाशंकर यादव

06-  का0 बृजेश यादव

07-  का0 अरविन्द कुमार

Post a Comment

0 Comments