शिक्षक के साथ मारपीट करने का आरोपी सिकरोहर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद अम्बेडकरनगर थाना सम्मनपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 252/24 से सम्बन्धित अभियुक्त ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजभर पुत्र संतराम राजभर को गिरफ्तार किया गया।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक,अम्बेडकरनगर महोदय द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सम्मनपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.12.2024 को मु0अ0सं0 252/24 धारा 121(1),132,115(2),109,110,352,351(3),324(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजभर पुत्र संतराम राजभर नि0ग्राम सिकरोहर थाना सम्मनपुर जनपद-अम्बेडकरनगर से दिनांक 08.12.2024 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
घटना के बारे में उल्लेखनीय है कि वादी कल्पनाथ(सहायक अध्यापक) द्वारा तहरीर दी गयी थी कि दिनांक 07.12.2024 को विपक्षी अभियुक्त द्वारा स्कूल में जाकर अध्यापन कार्य का विरोध करना,गाली-गलौज करना, जान से मारने की नियत से गला दबाना किया गया था।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त-
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजभर पुत्र संतराम राजभर नि0ग्राम सिकरोहर थाना सम्मनपुर जनपद-अम्बेडकरनगर।
विवरण आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 252/24 धारा 121(1),132,115(2),109,110,352,351(3),324(4) बीएनएस थाना सम्मनपुर
2. मु0अ0सं0 338/2007 धारा 323 भादवि व 3(1)X sc/st एक्ट थाना सम्मनपुर
3. मु0अ0सं0 363/2008 धारा 147/341/504/506 भादवि थाना अकबरपुर अ0नगर
4. मु0अ0सं0 108/16 धारा 307 भादवि से तरमीम धारा 302 भादवि व 3(1)X sc/st एक्ट थाना सम्मनपुर
5. मु0अ0सं0 102/2021 धारा 171बी/188 भादवि थाना सम्मनपुर
6. मु0अ0सं0 130/2021 धारा 323/504/506 भादवि थाना सम्मनपुर
7. मु0अ0सं0 61/22 धारा 147/323/427 भादवि थाना सम्मनपुर
8. मु0अ0सं0 204/22 धारा 323/353/506 भादवि थाना सम्मनपुर
9. मु0अ0सं0 116/2023 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना सम्मनपुर
गिरफ्तारी का दिनांक- दिनांक 08.12.2024 स्थान – मुरादपुर मोड थाना सम्मनपुर अम्बेडकरनगर।
विवरण गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1. उ0नि0 जैद अहमद थाना सम्मनपुर
2. हे0का0 अमित सिंह थाना सम्मनपुर
3. हे0कां0 प्रदीप यादव थाना सम्मनपुर
4. हे0कां0 राजकुमार कुशवाहा थाना सम्मनपुर
0 Comments