निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जिलाधिकारी द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्रवण कुमार त्रिपाठी तथा तहसीलदार जलालपुर पदमेश श्रीवास्तव के निर्देशन में आगामी दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर संचालित विनिर्माण इकाईयों/प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर मिठाई, खोआ, पनीर, सरसों का तेल इत्यादि खाद्य पदार्थों के कुल 21 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ.प्र. की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया। बैरमपुर बरवां स्थित सुबोध यादव के लड्डू विनिर्माण इकाई पर लड्डू निर्माण में प्रयुक्त किये जा रहे बेसन की गुणवत्ता में संदेह होने पर परिसर में मौजूद लगभग 78 किग्रा. बेसन को नियमानुसार सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य रू. 6630/ है। संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठान वार विवरण इस प्रकार है। पारस नाथ यादव, यादव चौराहा जलालपुर के प्रतिष्ठान से मिल्ककेक। राज स्वीट हाउस, यादव चौराहा जलालपुर के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई। रमन मद्धेशिया यादव चौराहा जलालपुर के प्रतिष्ठान से बूंदी लड्डू। शिवशक्ति मिष्ठान भण्डार, जमालपुर चौराहा जलालपुर से बर्फी, जयशक्ति स्वीट हाउस, जमालपुर चौराहा जलालपुर से क्रीम छेना मिठाई। बंगाली स्वीट्स अन्नावां बाजार के प्रतिष्ठान से छेना रसगुल्ला तथा खोये की बर्फी। राधेश्याम सोनी अन्नावां बाजार के प्रतिष्ठान से खोआ। मोदनवाल स्वीट अन्नावां बाजार के प्रतिष्ठान से छेना रसगुल्ला। सुबोध यादव बैरमपुर बरवां के विनिर्माण इकाई से बूंदी लड्डू तथा बेसन। जय गुरूदेव किराना स्टोर टाण्डा के प्रतिष्ठान से घी, छुहारा तथा आटा। रामजीत गुप्ता रामपुर कला के प्रतिष्ठान से वनस्पति। सुशील कुमार दौलतपुर महाजनपट्टी के प्रतिष्ठान से बूंदी लड्डू। पवन स्वीट्स बसखारी के विनिर्माण इकाई से खोआ, पनीर एवं छेना मिठाई।
कामिनी इण्टरप्राइजेज इन्द्रलोक कालोनी शहजादपुर के विनिर्माण इकाई से सरसों का तेल। श्री कृष्णा इण्टरप्राइजेज पण्डा टोला शहजादपुर के विनिर्माण इकाई से सरसों का तेल। उपरोक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, पुरन्दर यादव, मनीषा सिंह, दिनेश कुमार राय, चन्द्र प्रकाश यादव, ओम प्रकाश तथा आदर्श प्रताप सम्मिलित रहेें। उपरोक्त जानकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अम्बेडकरनगर ने दिया।

0 Comments