निराला साहित्य संवाद,
अम्बेडकर नगर। 08 अक्टूबर,202 4माननीय एमएलसी डॉक्टर हरिओम पांडे द्वारा जिलाधिकारी अविनाश सिंह की उपस्थिति में न्याय पथ पर डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा के पास पार्क "पंडित दीनदयाल उपाध्याय बाल बिहार" का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके निर्माण हो जाने से यहां के नन्हे मुन्हें बच्चों को खेलने का एक अच्छा पार्क उपलब्ध हुआ है। इसी के साथ ही इस छायादार बाल–बिहार में सिविल लाइन व उसके आस–पास के निवासियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं को भी योगा एवं प्राणायाम की सुविधा प्राप्त होगी। बाल बिहार में बच्चों के खेलने हेतु स्पाइरल स्लाइड, फाइबर स्लाइड, स्टैंडिंग प्लेटफार्म झूला, जाइंट स्विंग, सी–सा आदि सहित बेंच एवम् विभिन्न बहुउद्देशीय एवम् आकर्षक खेल उपकरणों को लगाया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, पीडी डीआरडीए, ईओ नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments