Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हिन्दी प्रचार प्रसार संस्थान द्वारा किया गया सम्मानित


 निराला साहित्य संवाद,

अयोध्या।  हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान अयोध्या के तत्वाधान में विगत 14 सितंबर 2024 हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर तुलसी स्मारक भवन (शोध संस्थान) रानी बाजार चौराहा अयोध्या में आयोजित संगोष्ठी व सम्मान समारोह में सामाजिक अवदान के लिए प्रमोद कुमार सिंह, पत्रकारिता अवदान के लिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र जनमोर्चा के करण प्रजापति, चिकित्सीय अवदान के लिए डाo विपिन सिंह,डाo प्रभा सिंह, शैक्षणिक अवदान के लिए श्रीमती मयूरी तिवारी को"डॉ० शिव बरन मौर्य साहित्य भूषण" व "डॉक्टर रामरती कुँवरि साहित्य गौरव" सम्मान से अलंकृत किया गया। आप सभी के निरंतर प्रगति व उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। उक्त अवसर पर संस्थान द्वारा प्रकाशित लोकप्रिय पत्रिका "साहित्य सम्राट" आप सभी को अवलोकनार्थ भेंट करते हुए डॉ0 सम्राट अशोक मौर्य राष्ट्रीय महामंत्री हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान/सम्पादक लोकप्रिय पत्रिका "साहित्य सम्राट", संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी शरण पांडिया,महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष डॉo अनुराधा मौर्य।

Post a Comment

0 Comments