Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

  

निराला साहित्य संवाद।

आलापुर, अम्बेडकर नगर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के मौके पर आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया।
रामनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पूर्व जिला संयोजिका भाजपा नेत्री डॉक्टर पूनम राय के कार्यालय पर आयोजित समारोह में मौजूद भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद भाजपा नेता आदित्य पाण्डेय के अलावा दिलीप सिंह शिवा, डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी, ज्योतींद्रनाथ तिवारी, अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मिश्र समेत कई अन्य लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाज सेविका भाजपा नेत्री डॉक्टर पूनम राय ने मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित करने के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को बस्त्र  एवं अन्य सामग्री भेट कर सम्मानित किया।
जहांगीरगंज नगर पंचायत के जगदीशपुर स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री भाजपा नेता राजा बाबू गुप्ता के कैम्प कार्यालय पर भी श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को  नमन किया गया।
समाजसेविका डॉक्टर पूनम राय ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही भाजपा सरकार का मुख्य ध्येय है।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री एडवोकेट प्रेमलता भारती ने अपने बूथ पर आयोजित समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन वृतांत पर विस्तार पूर्वक डाला प्रकाश कहा अंत्योदय के उत्थान के लिए  भाजपा सरकार कटिबद्ध है।
अन्नापुर में भाजपा नेता अनूप सिंह पिंटू के आवास पर भी किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को  नमन किया गया। उक्त मौके पर गुड्डू सिंह, अंकुर सिंह, एडवोकेट जेपी सिंह, शुभम सिंह, विक्की सिंह, अखंड सिंह, रामपाल सिंह, राजपाल सिंह, अमन सिंह, अरविंद सिंह, अशुतोष सिंह, विनय सिंह, राजबंश मिश्र, सुरेन्द्र नाथ मिश्र, मंयक मिश्र, संजीव मिश्र, निर्भय मिश्र, विनय मिश्र, रमेश मौर्या समेत कई अन्य लोग मौजूद रहें।
सुतहरपारा स्थित बूथ पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर हरि किशोर चौधरी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक कनौजिया आदि नेताओं की अगुवाई में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन किया गया उनके जीवन वृतांत पर विस्तार पूर्वक  प्रकाश डाला गया।
भाजपा मंडल रामनगर अध्यक्ष अभिषेक निषाद, गोविंद साहब मंडल अध्यक्ष भगवान पाण्डेय, जहांगीरगंज मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा, राजेसुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष अमित गिरी के अलावा श्याम नाथ शुक्ला, ममता पाण्डेय, विनय पाण्डेय, शिम्पी सिंह, बरुण सिंह आदि की अगुवाई में भी विभिन्न बूथों पर श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन कर उपाध्याय जी को नमन किया।
गोहनरपुर में ग्राम प्रधान सुधाकर प्रजापति व  राजेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का  आयोजन किया गया।, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को  नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


Post a Comment

0 Comments