*स्थानांतरण सूची जारी करने की मांग को लेकर 23 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षामित्र*
अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा शिक्षामित्र स्थानांतरण, मूल विद्यालय वापसी, समायोजन की मांग को लेकर आगामी दिनांक 23 अगस्त 2026 से सूची जारी होने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष किया जाएगा। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बेडकर नगर द्वारा 15 अगस्त 2026 तक सूची जारी करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक शिक्षामित्र स्थानांतरण सूची जारी नहीं किया गया। सूची जारी करने की मांग को लेकर शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा 23 आगस्त 2026 रविवार से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला महामंत्री मो. मोसीर खान ने जनपद के सभी शिक्षामित्रों से 23 अगस्त से होने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किया है।

0 Comments