Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आश्वासन के बाद भी नहीं हुई शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी, नाराजगी बढ़ी


 आश्वासन के बाद भी नहीं हुई शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी, नाराजगी बढ़ी

अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी एवं स्थानांतरण-समायोजन को लेकर शासनादेश जनवरी 2025 में जारी होने के बावजूद करीब 19 माह बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे शिक्षामित्रों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। स्थानांतरण-समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने 1 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय पर शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। धरने के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अम्बेडकर नगर द्वारा 15 अगस्त 2026 तक स्थानांतरण-समायोजन की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया गया था।

लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी प्रक्रिया पूरी न होने पर जनपद अम्बेडकर नगर के शिक्षामित्रों में आक्रोश है। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षामित्र केयर समिति के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिक्षामित्रों को लंबे समय से मूल विद्यालय वापसी का इंतजार है। यदि शीघ्र स्थानांतरण-समायोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो शिक्षामित्र पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 *आश्वासन की समय-सीमा पूरी, फिर भी नहीं हुआ समाधान ,अब आंदोलन की चेतावनी*

शिक्षामित्रों ने शासन एवं विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि उनके मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण-समायोजन की प्रक्रिया तत्काल पूरी कर उन्हें राहत प्रदान की जाए। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि यदि शीघ्र ही शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण समायोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर पुनः जिला मुख्यालय पर आन्दोलन करेगा।

Post a Comment

0 Comments