*समाजसेवी बरकत अली ने उपनिरीक्षक राजेश कुमार को दिया ब्लड, समाजसेवी के आग्रह पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांवड़िया कैंप का करेंगे उद्घाटन*
अंबेडकर नगर । पुलिस ऑफिस में तैनात *उपनिरीक्षक राजेश कुमार* मूल निवासी बलिया की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए *शुभम हॉस्पिटल* लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें तुरंत ब्लड की जरूरत है।
राजेश कुमार के परिवार ने कई लोगों से संपर्क किया, लेकिन अंबेडकरनगर आकर ब्लड देने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ।
तब *एस.ई.ओ ऑफिस में कार्यरत संजय कुमार सिंह* ने समाजसेवी *बरकत अली* से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी।
*बरकत अली ने दिखाई मानवता*
बिना देर किए समाजसेवी *बरकत अली* जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचे और अपने जन्मदिन पर समाजसेवी बरकत अली ब्लड डोनेट किए थे अपना ब्लड उपनिरीक्षक राजेश कुमार को दिया
बरकत अली हमेशा लोगों से अपील करते रहते हैं कि "ब्लड डोनेट करने से आपका जीवन भी स्वस्थ रहेगा और आपके एक यूनिट ब्लड से किसी दूसरे का जीवन बच जाएगा। रक्तदान महादान है।"
*लोगों ने की सराहना*
बरकत अली के इस कार्य की पुलिस महकमे और आम लोगों ने खूब सराहना की। संजय कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे समाजसेवियों की वजह से ही इंसानियत जिंदा है।
समाजसेवी बरकत अली के आग्रह पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद जी कांवड़िया कैंप का करेंगे उद्घाटन
अंबेडकरनगर। 13 अगस्त 2026 से 17.08.2026 तक पुरानी तहसील तिराहा पर कांवड़ियों के उपचार के लिए कैंप लगेगा। समाजसेवी बरकत अली* एक बार फिर मानव सेवा में आगे आए हैं। उनके आग्रह पर *पुरानी तहसील तिराहा पर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए *निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप* का आयोजन किया जा रहा है।
चिकित्सीय टीम की व्यवस्था
सीएचसी अधीक्षक ने 3 शिफ्ट में टीम गठित की है । प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक*: डॉ. स्वर्णिमा वर्मा, शिवरतन, अमित, अनीश। दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक*: डॉ. रविकांत वर्मा, मयंक दुबे, अफजल। रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक।
दिव्यांश कनौजिया, वंश कनौजिया ,बरकत अली की अपील
बरकत अली ने कहा कि कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए यह निःशुल्क कैंप लगाया गया है। सभी श्रद्धालु इसका लाभ उठाएं।


0 Comments