*जनगणना व पंचायत बीएलओ का कार्य पूरा फिर भी नहीं हुआ लगे क्रमिको के मानदेय का भुगतान*
*शीघ्र मानदेय भुगतान न होने की दशा में शिक्षामित्र शिक्षक संघ ने दी आन्दोलन की चेतावनी*
अम्बेडकरनगर। तहसील आलापुर में जनगणना व पंचायत बीएलओ का काम समय से पूरा करवा लिया गया। कार्य पूरा होने के बाद भी जनगणना व पंचायत बीएलओ ड्यूटी में तैनात कर्मिको के मानदेय का भुगतान आज तक नहीं किया जा सका। जनगणना व पंचायत बीएलओ कार्य में लगे क्रमिको के मानदेय भुगतान में देरी को लेकर शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील आलापुर में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जान बूझकर मानदेय भुगतान को लेकर देरी की जा रही है। उन्होंने, बताया कि बहुत से जनपदों व तहसीलों में मानदेय भुगतान कर दिया गया है। लेकिन आलापुर तहसील में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता के चलते अभी तक जनगणना व पंचायत बीएलओ कार्य में लगे क्रमिको के मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। जिलाध्यक्ष जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि यदि शीघ्र ही जनगणना व पंचायत बीएलओ कार्य में लगे क्रमिको के मानदेय का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर मानदेय भुगतान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर आन्दोलन करेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों की होगी।

0 Comments