Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रजिया खातून को शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष किया गया मनोनीत


 *रजिया खातून को शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष किया गया मनोनीत* 

*23 अगस्त से होने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में जनपद के सभी शिक्षामित्रों से पहुंचने की अपील - रजिया खातून जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ* 

अम्बेडकर नगर। शिक्षा मित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने संगठन का विस्तार करते हुए, महिला शिक्षामित्रों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए रजिया खातून शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय पूरा बक्सराय शिक्षा क्षेत्र टांडा को शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर ( महिला प्रकोष्ठ ) जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। रजिया खातून को शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला महामंत्री मोहम्मद मोसीर खान, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश दूबे, राहुल कुमार सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष राम करन प्रजापति, सर्वेश कुमार, ब्लाक महामंत्री राम अशीष वर्मा सहित जनपद के शिक्षामित्रों ने खुशी जताई। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रजिया खातून ने शिक्षामित्र स्थानांतरण सूची जारी कराने की मांग को लेकर 23 अगस्त 2026 से होने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में जनपद के समस्त शिक्षामित्रों से प्रतिभाग करने की अपील किया है।

Post a Comment

0 Comments