*जिलाधिकारी ने सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी*
अम्बेडकरनगर। 06 जून 2026 केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों तथा उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना विभाग मुख्यालय, लखनऊ द्वारा जनपद को उपलब्ध कराई गई एलईडी प्रचार वैन को जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने तहसील आलापुर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह एलईडी प्रचार वाहन जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी उपलब्धियों का चलचित्रों एवं विजुअल माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आकर्षक एवं सहज तरीके से प्रदर्शित की जाएगी, जिससे आमजन योजनाओं के बारे में जागरूक होकर उनका अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

0 Comments