ग्राम पंचायत लाडिलापुर में कूड़ा घर बनने से पहले ही हुआ जर्जर दीवारों में दरारें पड़नी शुरू निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहा सवाल
पंचायत सचिवालय पर लटकता रहता है ताला जिम्मेदार रहते हैं नदारद ।
समुदायिक शौचालय वर्षों से पड़ा बंद कागजों में संचालन समिति केयर टेकर लापता फाइलों में उपस्थित दर्ज स्वच्छता मिशन की उड़ रही धज्जियां ।
निराला साहित्य संवाद
अम्बेडकर नगर। रामनगर विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम सभा लाडिलापुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना आरसीसी सेंटर (कूड़ा घर) संचालन शुरू होने से पहले ही खंडहर में बदलता दिख रहा है। दीवारों में दरारें आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
कंसल्टिंग इंजीनियर द्वारा कार्य प्रमाणित किए जाने पर उनकी भूमिकाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं।इस प्रकार स्वच्छ भारत की कल्पना करना स्वपन देखने जैसा है। योजना क्रियान्वन शुरू भी नहीं हुआ आर आर सी सेन्टर लाडिलापुर खण्हर में तब्दील होना शुरू हो गया है।साथ ही ग्राम पंचायत सचिवालय बद्तर व्यवस्था का शिकार बना हुआ है। कहने को तो सबकुछ है लेकिन धरातल स्तर पर वहां पहुंचने के लिए मार्ग ही नहीं है फिर विकास क्या होगा। ग्राम पंचायत सचिवालय पर हमेशा ताला लटकता रहता है जिससे ग्रामीण वासियों को पंचायत सचिवालय से सम्बंधित सुविधाएं नहीं प्राप्त हो पाती है। जबकि कगाजी कार्यवाही में सब कुछ ठीक दिखाई देता है। यह प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल है। ऐसे कैसे होगा ग्राम पंचायतों का विकास जब सिर्फ कागजों में ही है सीमित।




0 Comments