*शिक्षामित्रों की नहीं हो सकी मूल विद्यालय वापसी एक वर्ष पूर्व जारी हुआ था शासनादेश*
*शिक्षामित्र शिक्षक संघ ने मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने की किया मांग*
अम्बेडकर नगर। एक वर्ष पूर्व जारी हुए शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण का शाशना देश वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। शिक्षामित्र लम्बे समय से मूल विद्यालय वापसी की आस लगाए बैठे हैं।अल्प मानदेय में भी शिक्षामित्र ग्रामीणांचलों में लम्बी दूरी तय कर प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। लम्बी दूरी के चलते शिक्षामित्रों का आधे से अधिक मानदेय आने जाने में किराये के रूप में खर्च हो जाता है। जिसके कारण शिक्षामित्रों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया पूरी न होने से शिक्षामित्रों में नाराजगी है। शिक्षामित्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शासन की अनदेखी के चलते शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण की प्रक्रिया शासनादेश जारी होने के वर्षों बाद भी अधर में लटका है।

0 Comments